क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कालोनी में एक दिव्यांग युवती ने गृह क्लेश के चलते खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में परिजन मौन हैं। जबकि क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चाएं हैं।
रियाज कालोनी की रहने वाली अंजुम (22) मो. हनीफ की सौतेली बेटी थी। मो. हनीफ कारखाने में काम करता है। मंगलवार को सुबह सात बजे उसके पिता मो. हनीफ कारखाने में गए थे, जबकि मां पड़ोस में थी।
इस बीच अंजुम ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। मकान से धुआं उठता देख आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंजुम को बाहर निकाला और मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।