फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से छत से गिरा मिस्त्री, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

कालसी प्रखंड के कोरूवा गांव स्थित एक मकान की छत पर काम करते समय एक मिस्त्री का अचानक पैर फिसलने से जमीन पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिस्त्री को 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुर्बान(32) पुत्र अयूब निवासी केदारावाला विकासनगर मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार को वह कोरुवा गांव स्थित एक मकान की छत पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक फिसलने से कुर्बान छत से जमीन पर जा गिरा और बेहोश हो गया। मिस्त्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। बेहोशी की हालत में कुर्बान को 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी साहिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी साहिया के प्रभारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि कुर्बान के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें