फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर जमालपुर में हंगामा, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के जमालपुर की महिला की शुक्रवार रात को जेएन मेडिकल कालेज मेें उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत पर शनिवार को जमालपुर में हंगामा हो गया। ससुराल वालों ने बहू की हत्या का आरोप मायके वालों पर लगाया। ससुरालियों की शिकायत पर कब्रिस्तान पहुंची पुलिस ने मायके वालों से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी यहां पहुंच गए।

उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाकर जमालपुर में सड़क पर रख दिया। बेटी के ससुरालियों पर उसके बीमार होने के दौरान अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान उन्होंने रास्ता भी जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

चांदनी पुत्री शमशाद निवासी, क्वार्सी का निकाह तीन वर्ष पहले क्वार्सी क्षेत्र के ही मौलाना आजाद नगर के रहने वाले इस्लाम पुत्र मुकीम के साथ हुआ था। निकाह के दो साल बाद महिला की तबीयत खराब रहने लगी। आरोप है कि ससुराल वाले उसका इलाज कराने के बजाय अनदेखी करने लगे। इससे चांदनी की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होने लगी।

तीन माह पहले मायके वाले चांदनी को अपने घर ले आए। तीन दिन पहले उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार रात को चांदनी ने दम तोड़ दिया। शनिवार को महिला के परिजन शव को सुपुर्द ए खाक के लिए कब्रिस्तान लेकर गए। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू की मौत की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


यहां दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को वापस जमालपुर ले गए और सड़क पर शव को रख जाम लगा दिया। ससुराल वालों पर आरोपों के तहत कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया और लिखित तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल चांदनी के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें