फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर युवक को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ दो लोगों द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। यह ठगी किसी और ने नहीं बल्कि युवक के अपने ही दोस्त ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर की।

उन्होंने तीस लाख रुपये का लोन बैंक से मंजूर कराने की झूठी बात कहकर युवक से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं उससे एक ब्लैंक चैक भी साइन कराकर ले लिया और उसे भरकर रुपये निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन


शहर के न्यू निरंजनपुरी, गूलर रोड निवासी प्रदीप जिंदल ने बताया कि वह अपनी मां के साथ मिलकर एक फर्म का संचालन करता है। पिछले दिनों व्यापार के विस्तार और एक प्लाट खरीदने के लिए उसे पैसों की आवश्यकता हुई। इस बात को अपने दोस्त राहुल रावत निवासी सेक्टर-1 तालानगरी को बताई तो उसने अपने साथी विजय यादव निवासी वरुण हॉस्पीटल वाली गली से मिलवाया।

राहुल रावत ने बताया कि वह तीन प्रतिशत की कमीशन पर बैंक से लोन करवाता है। पीड़ित इस बात पर मंजूर हो गया। उसने विजय को सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करा दिए। कुछ दिन बाद एक फर्जी बैंक अधिकारी को सर्वे करने के लिए भी भेज दिया और तीस लाख का लोन मंजूर होने की बात बताई।

इसके बाद उन्होंने कमीशन के नाम पर पहले 50 हजार और फिर 40 हजार रुपये लिए। इसके बाद वह एक ब्लैंक चैक भी ले गए। उस ब्लैंक चैक में रकम भरकर उन्होंने बैंक से पैसा निकालने की कोशिश की तो चैक बाउंस हो गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों ने दी तो ठगी का खुलासा हुआ। प्रदीप जिंदल ने इस मामले में थाना देहली गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें