न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के संस्थापक पं. केशव देव शर्मा की आरटीओ समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाने वाली याचिका पर कोर्ट ने रिपोर्ट तलब करते हुए पुलिस ने 29 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है।
इसी तरह मडराक थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना और उसमें 13 लोगों की मौत के मामले में आरटीओ समेत अन्य लोगों की मौत के लिए आरटीओ समेत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने वाली याचिका पर भी कोर्ट ने सुनवाई के लिए छह दिसंबर की तारीख तय कर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि मडराक हादसे के मामले में अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए याचिका दायर की थी। इसे लेकर अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगा था। दोनों अलग-अलग मामलों में अदालत में याचिका दायर की गई हैं।