क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जीआरपी ने रविवार को चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से चार मोबाइल, नशीला पाउडर और तीन चाकू बरामद हुए हैं।
पकड़े गए लोगों में भोला जाटव पुत्र सूरज पाल निवासी ममौता कला थाना सासनी जिला हाथरस, कैलाश पुत्र राम दत्त शर्मा निवासी कुंवर नगर कालोनी थाना गॉधी पार्क अलीगढ़, अनिल कुमार पुत्र हरि नारायन निवासी बावन नगला थाना बन्ना देवी अलीगढ़, गोदास पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी बावन नगला थाना बन्ना देवी शामिल है। इनके पास से ट्रेनों से चोरी किये गए चार मोबाइल, 240 ग्राम नशीला पाउडर, 1700 रुपये नगद और तीन चाकू बरामद किए गए हैं।
इनके खिलाफ चोरी, चोरी का माल बरामद होने, नशीला पाउडर और चाकू रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल कादिर, दरोगा रजनीश कुमार, कांस्टेबिल बृजेश कुमार रावत, विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।