क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
हाथरस जनपद के थाना सासनी इलाके में एक किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों के प्रति उदासीन रवैया बरत रही है और कार्रवाई नहीं हो रही।
इसे लेकर पीड़ित पक्ष बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक से मिलने अलीगढ़ आया। मगर यहां आईजी से मुलाकात न हो पाने के कारण पीड़ित पक्ष एसएसपी से मिला और लिखित में शिकायत की।
पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को बताया कि 21 अप्रैल को किशोरी के साथ घटना हुई थी। इस प्रकरण की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।