फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी बाईपास पर शनिवार को एक बाइक सवार छात्र को तेज रफ्तार वैन ने रौंद दिया। हादसे में घायल छात्र ने उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इधर, वैन चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहित कुमार (17) पुत्र अतर सिंह क्वार्सी बाईपास स्थित नगला देवी क्षेत्र में रहता था। शाम को वह घर से बाइक को धुलवाने को गया था। बाइक को धुलवाने के बाद वह घर को लौट रहा था। इसी दौरान बाईपास पर ही पीछे से आती एक तेज रफ्तार वैन ने छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक ने उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पाकर छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। राहगीरों ने पुलिस को भी हादसे की जानकारी दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल छात्र को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां काफी रविवार तड़के छात्र ने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। अतर सिंह ने बताया कि बेटा पढ़ाई लिखाई में काफी होशियार था। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दो बहनों का इकलौता भाई था नौवीं का छात्र
मोहित नेशनल पब्लिक स्कूल से कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा था। पिता अतर सिंह के अनुसार बेटा पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार था। हादसे के बाद से मोहित की मां और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनें उससे छोटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें