फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर में कंटेनर लूटा, लोधा में ड्राइवर फेंका, देहली गेट में छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बुधवार रात कार सवार बदमाशों ने वीवो कंपनी का माल लेकर जा रहे कंटेनर को हाईजैक कर खैर क्षेत्र में लूट लिया और चालक को बंधक बनाकर लोधा क्षेत्र में फेंक गए।

वह तो आनन-फानन चालक की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और देहली गेट की लैपर्ड की सतर्कता पर बदमाश कंटेनर को हाईवे पर देहली गेट क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। फिलहाल कंटेनर पुलिस के पास है और तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार वीवो कंपनी के मोबाइलों के लाखों रुपये कीमत के पार्ट्स, होर्डिंग-बैनर आदि लेकर ग्रेटर नोएडा से कंटेनर चालक फौजदार पुत्र भुल्लन निवासी आजमगढ़ लखनऊ के लिए रवाना हुआ। रात करीब 11:30 बजे अलीगढ़-पलवल हाईवे पर खैर क्षेत्र में सफेद रंग की कार सवार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और यह कहते हुए कंटेनर में कुछ बदमाश चढ़ गए कि तू पीछे एक्सीडेंट मारकर आया है।

इसके बाद उसे बंधक बनाकर उसकी जेब से 600 रुपये, मोबाइल आदि छीनकर उसे लोधा क्षेत्र में ल्हौसरा के पास छोड़ दिया। इसके बाद किसी की मदद से करीब 3:30 बजे फौजदार ने पुलिस को सूचना दी।

इस सूचना पर पुलिस कंटेनर को देखने लगे, तभी देहली गेट के हाईवे पर कंटेनर खड़ा था और कार में कुछ लोग सवार उसके इर्द गिर्द थे। कंटेनर के पिछले केबिन की सील टूटी हुई थी।

यह देख लैपर्ड 37 के सिपाही गौरव व सुरेश ने उन्हें टोका तो बदमाश कार में सवार होकर भाग गए। सिपाहियों ने देखा कंटेनर में माल ज्यों का त्यों रखा हुआ है।

सूचना पर दोनों थानों के कोतवाल पहुंच गए। खबर पर वीवो कंपनी के एरिया मैनेजर केहर सिंह भी मौके पर आ गए। उन्होंने बताया कि पूर्व में उत्तराखंड में भी इसी तरह कंटेनर लूटा गया था।
विज्ञापन


चूंकि इस बार इसमें मोबाइल नहीं थे, इसलिए बदमाश इसे यूं ही छोड़ गए हैं। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार लैपर्ड सिपाहियों को नकद इनाम दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर लोधा के अनुसार हालांकि माल गया नहीं है। मगर अभी तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें