फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी को टोका तो संघ नेता का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के प्रमुख एक्सपोर्टर व संघ से जुड़े लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल पर शुक्रवार रात उनके घर के बाहर हमला बोल दिया गया। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि बचाव में आए उनके भाई भी मारपीट में जख्मी हो गए।

खबर पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बाद में पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमे दर्ज किए हैं। एक्सपोर्टर की ओर से फायरिंग कर हमला करके व लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर निवासी गौरव मित्तल के घर के बाहर रात करीब 12 बजे नशे में धुत एक युवक पड़ा था। उन्होंने महज इस लिहाज से इस युवक को टोक दिया कि कहीं कोई बात न हो जाए।

उनकी मंशा थी कि टोकने पर वह शायद यहां से उठकर चला जाएगा। इसके बाद वहां दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने फोन पर सूचना देकर अपने परिजनों को बुला लिया और यहां दोनों ओर से मारपीट हो गई।

इस दौरान किसी लोहे की वजनी वस्तु से गौरव का सिर फाड़ दिया। साथ ही उनकी जंजीर आदि लूट ली गई। उनके भाई विकास के भी बीच बचाव में चोट आ गई। गौरव को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

सूचना पर गांधीपार्क पुलिस पहुंच गई। नशे में आरोपी संजय ठाकुर को बाइक सहित पकड़कर थाने ले जाया गया। बाद में सूचना पर लघु उद्योग भारती से जुड़े मनोज अग्रवाल के अलावा भाजपा नेता राजीव अग्रवाल आदि भी थाने पहुंच गए।

जहां गौरव की तहरीर पर संजय ठाकुर निवासी गांधी नगर व उनके भाई आदि के खिलाफ लूट व हमले आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।

इधर, इंस्पेक्टर गांधीपार्क रविंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से संजय ने भी मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी गई, उसमें भी गौरव आदि पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में जांच की जा रही है। वहीं गौरव पक्ष ने थाना पुलिस पर पकड़े गए आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप लगाया है। इस पर इंस्पेक्टर का कहना है कि छोड़ा नहीं गया। दूसरे पक्ष को भी चोट होने के कारण उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष से विधायक की एंट्री पर पुलिस मौन
बेशक गौरव मित्तल लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी हैं और संघ से जुड़े हैं। उन पर हमले की खबर पर तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए। एक आरोपी को थाने बैठा लिया गया। मगर अंदरखाने की बात पर गौर करें तो रात में दूसरे पक्ष की पैरवी में एक विधायक का फोन आ गया और विधायक ने दबाव बनाकर दूसरी ओर से मुकदमा भी कराया। ऐसे में पुलिस मौन धारण किए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें