फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डाक्टर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


फेसबुक पर अराजक पोस्ट डाल एक जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी करना गांधी पार्क निवासी एक डॉक्टर को भारी पड़ गया है। थाना वाल्मीकि व वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भारती ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर थाना सासनी गेट में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता दुर्गापुरी, सासनी गेट निवासी भाजपा नेता राजीव भारती के अनुसार डॉ. सीपी गुप्ता निवासी दुबे पड़ाव, गांधी पार्क ने डेढ़ सप्ताह पहले फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड की थी। उसमें न सिर्फ एक जाति विशेष व आस्था के चित्र के साथ भी खिलवाड़ किया गया। मोबाइल पर फेसबुक चलाने के दौरान जब उस पोस्ट पर निगाह पड़ी तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर थाना सासनी गेट में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुर्गापुरी, सासनी गेट निवासी भाजपा नेता राजीव भारती ने बताया कि वह अपने मोबाइल पर फेसबुक चला रहा था। थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें