फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह के चलते युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के नुमाइश मैदान पर थाना बन्ना देवी पुलिस को बेहोशी की हालत में मिले एक 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के पेट से जहर मिलने की बात सामने आ रही है। छानबीन में जुटी पुलिस पारिवारिक कलह के चलते युवक के जहर खाकर जान देेने का मामला बता रही है।

ललित उर्फ सोनू (38) पुत्र विनोद कुमार निवासी रघुवीरपुरी शुक्रवार शाम चार बजे पुलिस को बेहोशी की हालत में नुमाइश मैदान पर मिला। पुलिस युवक को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इधर, युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। युवक के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां से वो युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसके पेट से जहर निकला।

पुलिस मान रही पारिवारिक कलह का मामला
पुलिस के अनुसार ललित मूलरूप से जेवर का रहने वाला था। वह 17 साल से अपनी पत्नी के साथ बन्ना देवी थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरी में रह रहा था। दोनों का एक 12 वर्ष का बेटा भी है। युवक बैटरी ठीक करने का काम करता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह होती थी। शायद इसी के चलते उसने जहर खाकर जान दी है। हालांकि परिजनों से बातचीत और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें