क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सिविल कोर्ट के चैंबर नंबर 9 सी के दीपक पाठक एडवोकेट ने कहा है कि उनके मुवक्किल की मूल तहरीर पुलिस ने बदल दी।
उन्होंने कहा कि सलीम खान पुत्र इकबाल खान निवासी जामुनका थाना चंडौस के साथ 11 मार्च 2018 को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया।
सलीम इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो उसकी हालत देखकर उसे मेडिकल कराने के लिए टरका दिया गया। इसके बाद सलीम ने एसएसपी से गुहार की जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की मूल तहरीर को ही गायब कर दिया।
पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत को ही दर्ज कर लिया गया। पूरे मामले की जानकारी डीजीपी को फैक्स से दी गई है।