फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोस्तकरों ने सीओ की गाड़ी पर फायर झोंका, भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गो चोरी कर तस्करी करने वाले गिरोह की मंगलवार तड़के सीओ/एएसपी गभाना से मुठभेड़ होने से बच गई। जब गाय को उठाकर ले जाने की कोशिश करते लोडर सवार गो तस्करों को सीओ ने टोका तो वह भागे और पीछा करने पर उनकी गाड़ी पर फायर कर गभाना से बरौली की ओर निकल गए। इस दौरान सीओ की गाड़ी पर लोडर से टक्कर मारने तक की कोशिश की गई। मगर दोनों हमलों में वह बच गए। हालांकि इस प्रकरण में गोपनीय ढंग से काम करते हुए पुलिस ने गोतस्करों को चिह्नित कर लिया है।

वाकया इस तरह है कि सीओ गभाना/एएसपी नीरज जादौन तड़के चार बजे करीब वारंटियों के खिलाफ चले अभियान से दबिश देकर चंडौस से लौट रहे थे। वह जैसे ही गभाना-बन्नादेवी बॉर्डर पर महरावल के पास पहुंचे तो हाईवे से एक लोडर में कुछ लोग गाय चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। वह लोडर लेकर सारसौल की ओर भागे, जब उनका पीछा किया तो फिर सारसौल से यू-टर्न लेकर वापस हाईवे की ओर दौड़े।
विज्ञापन


इस दौरान जब उन्हें रोका तो वह एक गली में घुस गए। गली में घेरने की कोशिश की तो लोडर सवारों ने बैक में ही सीओ के वाहन में टक्कर मारने की कोशिश की, मगर चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। खुद के वाहन को बचाया। इस दौरान लोडर सवारों ने बैक में भागते हुए ड्रैगन लाइट सीओ के चालक की आंखोंपर मारकर लोडर सवार उसे चकमा देकर सीओ के वाहन पर एक हवाई फायर करते हुए गभाना की ओर दौड़ गए।

इस पर गभाना टोल पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। मगर लोडर सवार गभाना से पहले बरौली की ओर निकल गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक गभाना व जवां पुलिस लगातार उन्हें हर तरफ तलाशती रही। मगर कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद दिन भर गोपनीय ढंग से उनकी तलाश चलती रही।
विज्ञापन


इस संबंध में खुद सीओ नीरज जादौन कुछ भी कहने से बचते रहे। एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि गाय चोरों ने यह वारदात की है। उन्हें चिह्नित किया गया है। काफी कुछ सफलता हाथ लगी है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें