फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू की छात्रा संग प्रयागराज एक्सप्रेस में छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस में शनिवार की रात प्रयागराज से सवार हुई एक जेएनयू छात्रा के साथ टीटी ने छेड़छाड़ कर दी। इससे घबराई छात्रा ने बोगी के टायलेट में जाकर अपने पिता को फोन करके मामले की जानकारी दी। इस पर छात्रा के पिता ने जीआरपी को फोन कर बेटी की मदद करने की गुहार लगाई। छात्रा के पिता यूपी पुलिस में मेरठ जोन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी शिकायत पर अलीगढ़ जीआरपी ने छात्रा को रेस्क्यू किया। हालांकि टीटी इस दौरान ट्रेन में ही कहीं छिप गया। जीआरपी ने छात्रा से तहरीर लेकर टीटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा ने बताया कि उसने हमसफर एक्सप्रेस में नई दिल्ली के लिए रिजर्वेशन कराया था, लेकिन कानपुर के रूमा के पास पूर्वा एक्सप्रेस के डिरेल होने से हमसफर एक्सप्रेस रद्द हो गई। इस पर वह प्रयागराज एक्सप्रेस से नई दिल्ली आने के लिए शनिवार रात करीब 9:30 बजे सवार हुई। टीटी ने थोड़ी देर बाद एक यात्री को अपनी सीट दे दी और यात्री की सीट मुझे बैठने के लिए दे दी। रात को उस सीट पर एक लड़की और आ गई।
विज्ञापन


वह कानपुर स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद मेरी आंख लग गई। रविवार तड़के टीटी खुद मेरी सीट पर आकर बैठ गया और हरकतें करने लगा। इसके बाद एसी कोच में चलने के लिए कहने लगा। घबराकर बाथरूम के बहाने टायलेट में जाकर पिता को उसकी हरकतों की जानकारी दी।
विज्ञापन



पिता ने जीआरपी को मामले की जानकारी दी। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही जीआरपी को देख टीटी ट्रेन में ही कहीं छिप गया। टीटी के खिलाफ मामले में तहरीर दे दी है। जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार इलाहाबाद रीजन के टीटी संतोष कुमार प्रयागराज एक्सप्रेस में तैनात था। छात्रा की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीटी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। छात्रा को नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें