फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाने पर पीड़िता के परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के कुंवरपुर क्षेत्र के रहने वाले दो भाईयों ने पड़ोस की ही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके विरोध में पीड़िता द्वारा मुकदमा लिखाए जाने से भड़के आरोपियों ने बुधवार को पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट करने के साथ ही फिर से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे दिया।

गुरुवार को पीड़िता के पिता ने दोनों भाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ जांच करा रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, घटना के बाद से युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया है। उसके पिता का आरोप है कि बेटी के साथ वह लोग किसी संगीन वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे परिवार भय में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें