फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से हुई निगरानी, तीसरी आंख की सुरक्षा में शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन

दशहरे के अवसर पर शुक्रवार को निकलने वाली शोभायात्रा और नुमाइश मैदान में होने वाले रावण पुतला दहन के लिए पुलिस और नगर निगम की ओर से पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी शोभायात्रा सीसीटीवी कैमरों में कैद रही। साथ ही रावण के पुतला दहन स्थल की निगरानी ड्रोन के जरिए की गई। भारी भरकम सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए। नुमाइश मैदान में रावण पुतला दहन स्थल पर बेरीकेडिंग करके और जेसीबी मशीनें लगाकर उसको समतल किया गया। साथ ही पानी छिड़क कर उसकी धूल को बैठाया। साथ ही शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत भी की गई। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी, दो दर्जन थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर, 500 सिपाही व्यवस्था में लगाए गए। दशहरे मेले को सेक्टरों में बांटा गया। हर सेक्टर पर एक सीओ, मजिस्ट्रेट प्रभारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें