फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना लोधा क्षेत्र के करसुआ के पास एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति सहित दो अन्य घायल हो गए। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खैर के नगला मंदिर निवासी साहब सिंह अपनी पत्नी प्रेमवती (40) के साथ शुक्रवार को अलीगढ़ आए थे।
साहब सिंह का साला नौरंगाबाद में रहता है। साले की पत्नी की तबियत खराब थी। उसे देखकर साहब सिंह भतीजी बहु कश्मीरी के साथ मैक्स मैजिक गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। करसुआ के पास उनकी गाड़ी बाइक से टकरा गई। इमसें प्रेमवती सहित साहब सिंह और दो बाइक सवार भी घायल हो गए। सभी को मलखान सिंह जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर प्रेमवती ने दम तोड़ दिया। घायल कश्मीरी को मेडिकल रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें