फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाज कॉलोनी में एएमयूकर्मी के घर लूट की कोशिश, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के अनूपशहर बाईपास पर बसी जवां क्षेत्र की रियाज कॉलोनी में बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े एएमयूकर्मी के घर धावा बोलकर लूटपाट की कोशिश की। वह तो गृह स्वामी ने जख्मी होने के बाद भी चालाकी से कब्जा मुक्त होकर शोर मचा दिया और बदमाश बिना लूटपाट किए भागने को मजबूर हुए। इस दौरान फायरिंग भी कर गए। सूचना पर पीआरवी भी जांच पड़ताल के लिए पहुंची। फिलहाल पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश की बात कह रही है।

रियाज कॉलोनी निवासी मो.शाबिर एएमयू के नेत्र रोग विभाग में कर्मचारी हैं और गांधी आई हॉस्पिटल की यूनिट में उनकी तैनाती है। रविवार शाम 4 बजे परिवार के साथ वह घर के अंदर ही मौजूद थे। तभी बदमाशों ने दरवाजे पर दस्तक दी। अंदर से जब पूछा गया तो बताया कि शादी का कार्ड देना है।
विज्ञापन


जब शाबिर ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर खड़े तीन बदमाशों में से किसी को पहचान नहीं पाए। मगर बदमाश अंदर आने की कोशिश करने लगे। शाबिर ने विरोध किया तो वह धकियाकर अंदर ले गए और उन पर हथियार तानते हुए नकदी जेवरात मांगने लगे। विरोध पर तमंचे की बट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। किसी तरह शाबिर उनके चंगुल से निकलकर घर के बाहर आ गए और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बस इसी दौरान खुद के घिरने के भय से बदमाश एक हवाई फायर करते हुए और अपना हेलमेट फेंककर भाग गए। बता दें कि रियाज कॉलोनी में पिछले करीब दो साल में यह इस तरह की तीसरी-चौथी वारदात है। एसओ जवां के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें