फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, सेल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीेगढ़।
विज्ञापन


जीआरपी ने शुक्रवार को ट्रेन में चोरी करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी कर सेलफोन बरामद किया है।

इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से एक युवक को चाकू सहित दबोच लिया। तलाश में उसके पास से चोरी का एक सेलफोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सोनू उर्फ गूंगा निवासी गली नंबर-1 राजा का अहाता हाथरस जंक्शन बताया। उसने बताया कि गत 12 जून 2017 को हावड़ा की ओर जा रही मंडुवाडीह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार महिला यात्री सीमा यादव निवासी गाजीपुर का पर्स चोरी किया था।
विज्ञापन


इसमें 8 हजार रुपये, सेलफोन और सोने-चांदी के जेवर थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें