फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पटवारी में दो पक्षों में विवाद, दरोगा को जनता ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके के पटवारी नगला में डेढ़ साल पहले हुए एक मर्डर की आग शुक्रवार को फिर से सुलग गई। जमानत पर रिहा मर्डर के आरोपी और पीड़ित पक्ष के आमने-सामने आने से वहां विवाद हो गया। दोनों ओर से बहसबाजी और गहमागहमी होने लगी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर एक दरोगा के पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


इधर, दरोगा ने उल्टा पीड़ित को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इससे गुस्साई क्षेत्रीय जनता ने दरोगा का घेर लिया। आरोप है कि दरोगा शराब के नशे मेंा धुत होकर गया था। उसने वहां लाठियां फटकार अभद्रता करना शुरू कर दिया था। हालांकि जैसे-तैसे दरोगा अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी देवेंद्र कुमार त्यागी भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित जनता को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद क्षेत्र में हालत सामान्य हुए। हालांकि इंस्पेक्टर दरोगा के द्वारा की गई अभद्रता या उसके घेराव की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार पुराने मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें