फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोदपुर में दो भाइयों में मारपीट, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना सिविल लाइंस एरिया के दोदपुर क्षेत्र में बुधवार रात को शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। धक्का-मुक्की में गिरे छोटे भाई के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं, बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


दोदपुर निवासी रतन कुमार जाटव (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह शराब पीकर अपने घर आया था। इसी बात को लेकर रतन कुमार और उसके बड़े भाई में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रतन कुमार बड़े भाई के धक्के से जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार रतन कुमार जाटव राजमिस्त्री का काम करता था। वह नशे का आदी था।
विज्ञापन



रतन कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इधर दो भाईयों के बीच विवाद की सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी को भिजवा दिया। वहीं बड़े भाई को हिरासत में लेकर देर रात तक उससे पूछताछ जारी रही। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार फिलहाल मृतक के बड़े भाई से पूछताछ जारी है। परिजनों की ओर से इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


एएमयू के निलंबित छात्र 23 फरवरी को रखेंगे अपना पक्ष
अलीगढ़। अमुुवि में 12 फरवरी को हुए बवाल के बाद विवि से निलंबित किए गए छात्र 23 फरवरी को अपना पक्ष जांच समिति के सामने रखेंगे। इस मामले में विवि प्रशासन ने तीन सदस्य जांच कमेटी गठित की गई है। विश्वविद्यालय के प्रो. शाफे किदवई के अनुसार 12 फरवरी की घटना में तीन सदस्य जांच कमेटी प्रोफेसर प्रोफेसर राशिद उमर की अध्यक्षता में गठित की गई थी। 23 फरवरी को कमेटी इस मामले में निलंबित छात्रों सहित अन्य लोगों का बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें