क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के टप्पल में दो दिन पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक की सोमवार को शिनाख्त हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच शव की शिनाख्त की। मृत युवक की पहचान मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मिढौली निवासी विष्णु (22) पुत्र बनी सिंह के रूप में हुई है।
मृतक के तहेरे भाई सुभाष ने बताया कि विष्णु तीन दिन से घर से लापता था। वह मानसिक रुप से से विक्षिप्त था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। मगर, वह नहीं मिला तो टप्पल में एक युवक की सड़क हादसे में मौत की जानकारी हुई।
इस पर अलीगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच मृत युवक के शव को देख उसकी पहचान की। सुभाष के अनुसार विष्णु तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द किया।