फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के पला साहिबाबाद मोहल्ले में शुक्रवार रात को एक शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों और बारातियों में बवाल हो गया। मामला मारपीट तक पहुुंच गया। इसी बीच किसी ने हवाई फायर भी कर दिया। फायरिंग की सूचना दौड़ी पुलिस को मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का मिला। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया।

सासनी गेट इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक पला साहिबाबाद मोहल्ले में एक घर में युवती की शादी थी। आगरा से युवती की बारात आई थी। बाराती खाना खाने के बाद डीजे पर डांस करने के लिए चले गए। इधर, डीजे पर पहले से ही वधु पक्ष की महिलाएं और युवतियां डांस कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों को थोड़ी देर डीजे पर डांस करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई। हालांकि किसी भी ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें