फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या में पुलिस खाली हाथ, कप्तान दफ्तर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

थाना टप्पल के कस्बा जट्टारी में एक विवाहिता की बीते 25 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज तो किया, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नामजद को पकड़ नहीं पाई। इस संबंध में शनिवार को ग्रामीणों ने एसएसपी से नामजदों की गिरफ्तारी की मांग की है।

अनीता पुत्री धर्मवीर सिंह निवासी गांव ऐदलपुर थाना खैर की शादी अजीत सिंह निवासी बनिया खेरा थाना गोंडा के साथ वर्ष 2009 में हुई थी। मृतका के भाई संजय ने बताया कि परिवार में उसकी अनबन रहती थी। घर में सास उसे परेशान करती थी। दहेज की लालचिन थी। कई बार ससुरालियों ने उनसे दहेज की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 24 अक्तूबर को उसकी अपनी बहने से फोन पर बात हुई थी, तो वह परेशान थी। आरोप है कि 25 अक्तूबर को अनीत को उसके ममियाससुर ने जट्टारी के कमालपुर में अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। जब भाई वहां पहुंते तो अनीता का शरीर नीला पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम में भी मृतका के शरीर में अंदरूनी चोटें आईं हैं। इस संबंध में करीब 200 की संख्या में ग्रामीण एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कार्यालय के बाहर ही घंटों धरना दिया। बाद में एसपी यातायात के आश्वास पर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें