फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरंगाबाद में दो सांड़ भिड़े, कई गाड़ियों को तोड़ा, बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना गांधी पार्क के नौरंगाबाद स्थित नव दुर्गा देवी मंदिर के सामने शनिवार दोपहर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। उन्होंने अपनी चपेट में कई राहगीरों को ले लिया। आधा दर्जन से अधिक वाहनों को गिराकर तोड़ दिया। वाकया दोपहर करीब ढाई बजे का है।

दो सांड़ों की लड़ाई से राहगीर भयभीत होकर जहां के तहां खड़े हो गए। करीब एक घंटे तक दोनों ओर का आवागमन बंद रहा। इधर, सांड़ों को भगाने के चक्कर में कई राहगीरों सहित एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांड़ों के उग्र होने पर स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें के शटर गिरा दिए। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों और पानी की मदद से सांड़ों को वहां से खदेड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक सांड़ों को खदेड़ने के चक्कर में करीब छह लोगों सहित एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें