फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवी कॉलेज : छेड़छाड़ के आरोपी छात्र जमीर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसवी कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी छात्र को निष्कासित करने को लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष में जमकर हंगामा काटा। अभिभावकों व शिक्षकों में तीखी नोक-झोंक भी हुई। माहौल बिगड़ते देख कई शिक्षकों को बीच में आना पड़ा। छात्र व छात्रा दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं।

पीड़ित छात्रा अपने अभिभावकों के साथ प्राचार्य कक्ष पहुंची। उनके साथ हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश मंत्री संजू बजाज के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र वार्ष्णेय और मंच के कार्यकर्ताओं में तू-तू मैं-मैं होने लगी।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के परिजन भी आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए, जबकि मंच के पूर्व प्रदेश मंत्री संजू बजाज आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कॉलेज प्रशासन पर दबाव बनाया।

इस दौरान मुख्य अनुशासन अधिकारी से उनकी तीखी नोक-झोंक हो गई। डॉ. वार्ष्णेय ने संजू को कॉलेज परिसर में घूमने से सख्ती से मना कर दिया है। हालांकि, आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा बुधवार को दर्ज हो चुका है।

इस दौरान वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री रेणुका सिंह, अमर कुमार, नरेंद्र बजरंगी, हरीश कुमार, संदीप, शिवकुमार, तरुण, रवि, धीरज, युवराज, राजकुमार, राहुल, चंद्रमोहन, गगन आदि मौजूद रहे। इस संबंध में अनुशासन अधिकारी ने कहा कि आरोपी छात्र को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। सात दिन में आरोपी छात्र को अपना पक्ष रखने होगा।
विज्ञापन


आरोपी छात्र को भेजा गया जेल
एसवी कॉलेज में छेड़छाड़ के आरोपी छात्र जमीर खान को जेल भेज दिया गया है। बुधवार को आरोपी छात्र के खिलाफ थाना गांधी पार्क में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ था। दोदपुर निवासी छात्र जमीर ने हिंदू छात्रा को कॉलेज की सीढ़ियों पर हाथ पकड़कर खींच लिया था। इसी बीच हंगामे की खबर पाकर गांधीपार्क थाने की पुलिस भी कॉलेज पहुंच गई थी। पीड़ित छात्रा ने गांधीपार्क थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि उसकी कक्षा में पढ़ने वाला जमीर उसे कई महीनों से परेशान कर रहा था। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने जमीर को कोर्ट में हाजिर किया। कोर्ट ने आरोपी छात्र जमीर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें