फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा ब्लाक प्रमुख प्रदीप शहरी सहित तीन को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल से अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू के साले और गोंडा ब्लाक के प्रमुख चौ. प्रदीप सिंह को दो अन्य के साथ डाक्टरी परीक्षण के बाद शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

गुरुवार की रात एक स्कार्पियो में प्रदीप सहित तीन लोग दबोचे गए थे। जिनके पास किसी अन्य के नाम के लाइसेंस की दो रायफल, एक रिवाल्वर, एक अवैध तमंचा व एक दर्जन से अधिक कारतूस भी मिले थे। आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम एएसपी-सीओ गभाना नीरज जादौन किसी प्रकरण में बयान आदि लेने जिला अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने ब्लड बैंक के पास एक स्कार्पियो में कुछ लोग और असलहे देखे। तलाशी के दौरान उसमें जो तीन लाइसेंसी हथियार मिले, उनके लाइसेंस किन्हीं अन्य लोगों के नाम थे।

इस पर पुलिस ने गोंडा ब्लाक प्रमुख चौ. प्रदीप सिंह निवासी शहरी मदन गढ़ी गोंडा, ड्राइवर नीरज निवासी शहरी मदनगढ़ी व नरेश निवासी पीपली गोंडा को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गोंडा ब्लाक प्रमुख का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। थाने में प्रदीप सिंह की हिस्ट्रीशीट नंबर 18.ए पर खुली है। यहां 20 के करीब मुकदमे दर्ज हैं। सबसे चर्चित मुकदमा क्वार्सी थाने का इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड का दर्ज है। आखिरी मुकदमा वर्ष 2015 में बन्नादेवी में पुलिस मुठभेड़ का दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें