फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के मीनाक्षी पुल से उतरकर विष्णुपुरी में घुसते समय शुक्रवार की रात को ट्रक चालक को लूटने वाले दो आरोपियों को क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ट्रक चालक से लूटा गया सामान तथा तमंचा मय कारतूस बरामद किए हैं।

शुक्रवार की रात पलवल हरियाणा के चांदपुर थाना क्षेत्र के हंसापुर निवासी ट्रक चालक कल्लू व उसके परिचालक भतीजे फूल सिंह को तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर लूट लिया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद लैपर्ड कर्मियों ने एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। सोमवार को पुलिस ने जवां थाने के तेजपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र राजवीर, क्वार्सी थाना क्षेत्र के बेगपुर स्थित गली नंबर तीन निवासी मनोज पहाड़ी पुत्र हरीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, ट्रक चालक से लूटा गया पर्स, आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है।

बाइक चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
क्वार्सी पुलिस ने क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले दो शातिर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे ने बताया कि एटा चुंगी से गोविंद नगर निवासी सुल्तान पुत्र ईश्वरी प्रसाद व कृपाल पुत्र सुल्तान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चोरी की बाइक ले जाते दो गिरफ्तार
बन्नादेवी पुलिस ने चोरी की बाइक ले जाते सिद्धार्थनगर चूहरपुर राजकुमार पुत्र तेजपाल सिंह व राजकुमार पुत्र तेजपाल को चोरी की बाइक ले जाते हुए राजकुमार आटो सर्विस सेंटर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें