फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रिश्ता टूटने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी इलाके के एक गेस्ट हाउस में शनिवार सुबह विदाई के वक्त उस समय अजीब-ओ-गरीब स्थिति बन गई, जब दहेज में बाइक न मिलने पर युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़े का एलान कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गई। किसी तरह काफी देर मध्यस्थता के बाद दोनों परिवार माने और दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा पक्ष अपने घर ले गया।

वाकये के अनुसार सारसौल इलाके से बारात रावणटीला इलाके में आई थी। रात को सब कुछ हंसी खुशी हुआ। शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। मगर सुबह दुल्हन की विदाई के वक्त जब दहेज का सामान दूल्हा पक्ष के सुपुर्द किया जाने लगा तो दहेज में बाइक न देख दूल्हा पक्ष बिगड़ गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन न ले जाने और रिश्ता तोड़ने तक का फैसला सुना दिया। यह सुनकर सभी दंग रह गए। बात बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई तो डायल-100 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद इलाके के व परिवार के कुछ बुजुर्गों को बैठाकर समझौता वार्ता शुरू कराई।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक समझौता वार्ता चलने के बाद दोनों पक्ष समझौते को राजी हुए और फिर दुल्हन को हंसी खुशी विदा कराकर ले गए। इस दौरान सिपाहियों ने दूल्हा पक्ष को धमकी भी दी कि अगर बात नहीं बनी तो उन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें