क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में मोबाइल लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले एक लुटेरा गिरोह रविवार को बन्नादेवी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सर्विलांस टीम के द्वारा दी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने सारसौल बस अड्डे के पास से छह बदमाशों को दबोचा। उनके पास से लूट के 20 मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों की पहचान विक्रम सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी पोस्ट मैन वाली गली, बन्नादेवी, हिमांशु कु मार उर्फ चिंटू पुत्र ललित कुमार निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी, चंदू पुत्र नत्थू सिंह निवासी चूहरपुर, बन्नादेवी, प्रदीप कु मार पुत्र नेम सिंह निवासी मथुरिया नगर, क्वार्सी, हरेंद्र पुत्र ऋ षिपाल सिंह निवासी बरौला बाईपास, बन्नादेवी, पवन शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा निवासी अशोक नगर पार्क, बन्नादेवी के तौर पर हुई है।
यह लुटेरे बाइक पर सवार होकर वारदातों को अंजाम देते थे। इनके पास से लूट के 20 और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ पहले से जनपद के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर अरुणा राय, एसआई अभय कुमार सिंह, एसआई चरन सिंह, एसआई अंकित कुमार, कांस्टेबल अविनाश दुबे, नवीन कुमार, अमित कुमार, नवीन अहलावत शामिल रहे।