क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
नई दिल्ली से चलकर लखनऊ को जाने वाली गोमती एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर मारपीट की सूचना पर बुधवार को अलीगढ़ आरपीएफ की टीम दौड़ पड़ी। विवाद दो यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर हुआ था।
हालांकि आरपीएफ की टीम के पहुंचने से पहले ही दोनों यात्रियों ने आपस में समझौता करके विवाद को खत्म कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर के मुताबिक दो यात्रियों के बीच विवाद की सूचना मिली थी।