फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के पास लुटेरों ने महिला के पर्स पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एससपी आफिस के बगल से ई-रिक्शा में अपने बच्चों संग सवार महिला का दिनदहाड़े दो लुटेरे पर्स छीनकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर लोग और पुलिसकर्मी पहुंच गए। लुटेरों को तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।

ममता सिंह पत्नी सुनील कुमार निवासी जवाहर नगर थाना बन्नादेवी किसी काम से मंगलवार को किशनपुर जा रही थी। वह अपने दोनों बच्चों के साथ ई-रिक्शा में बैठी। किसी काम से वह जेल रोड ओवरब्रिज से उतरते समय कुछ देर रुकी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने महिला का पर्स छीन लिया और भाग गए। शोर मचाने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, तब तक लुटेरे भाग चुके थे। महिला ने बताया कि उसके पर्स में पांच हजार रुपये, दो मोबाइल, घर की चाभी और जरूरी कागजात थे। महिला ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें