फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अपूर्ति विभाग के बाबू पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर मेें स्थित साकेत कालोनी में होली जलाने को लेकर हुए विवाद में पीड़ित राजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ गली-गलौज, अभद्रता, धमकाने की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

नामजद आरोपियों में जिला आपूर्ति विभाग में तैनात बाबू विपुल निवासी सुरेंद्र कालोनी भी फंस गया है। इसके साथ ही अंकुर, प्रदीप, मानवेंद्र, सुमित और शंकर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि थाना पुलिस ने पीड़ित की ओर से एसपी सिटी से शिकायत करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता राजीव कुमार सिंह ने बताया कि होली जलाने को लेकर 20 मार्च को पड़ोसियों से विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने शराब की बोतलों से परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। मगर, वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी अब परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गुरुवार को सभी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें