फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या में ससुर ने उसी की पत्नी पर शक जताया, शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दो माह पूर्व हुई हत्या के मामले में गुरुवार को मृतक के पिता ने अपनी ही बहू पर हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है हत्या में फरार चल रहे नामजद के घर उसकी बहू का आना जाना है। इस मामले में उसने थाना जवां पुलिस से मुकदमे में बहू पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

यशपाल उर्फ भूरा पुत्र तेजपाल सिंह निवासी गांव सुनामई थाना जवां मजदूरी का कार्य करता था। विगत चार फरवरी को यशपाल की उसी के दो साथियों ने हत्या कर दी। इस मामले में पीड़ित पिता ने थाना जवां में जाहिद और रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवान इस समय जेल में है, वहीं जाहिद फरार है। आरोप है कि मृतक बेटे की बहू कमलेश का जाहिद के घर आना जाना है। वह हत्या में उनके साथ शामिल है। गुरुवार को पिता ने बहू पर शक जाहिर करते हुए थाना जवां में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें