फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बाइक रैली के चलते शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को निकलने वाली बाईक रैली के लिए पुलिस ने शहर के अंदर आने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। साथ ही रैली वाले मार्ग को पूरी तरह नो एंट्री जोन बनाया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार की दोपहर 12 बजे नुमाईश ग्राउंड से रैली शुरू होकर जेल रोड पुल, कर्पूरी ठाकुर चौराहा, स्टेट बैंक, सेंटर प्वाइंट, गांधी आई तिराहा, दुबे का पड़ाव, हाथरस अडडा, सासनीगेट स्थित महेश्वरी इंटर कॉलेज पर समाप्त होगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एटा-कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बोनेर तिराहे से नये बाईपास पर, आगरा-मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को नये बाईपास पुल के नीचे से, बुलंदशहर से आने वाले वाहनों को नये बाईपास सारसोल चौराहा, अतरौली रोड से क्वार्सी चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को एफएम टॉवर तिराहा, एटा चुंगी चौराहा की तरफ, खैर रोड से देहलीगेट की तरफ आने वाले वाहन मथुरा रोड एवं सारसोल की तरफ डायवर्ट किये किए जाएंगे।

इसके साथ ही रोडबेज बसों का सचांलन पुराना बस अडडा कंपनीबाग एवं नया बस अडडा मसूदाबाद पर रैली प्रारम्भ होने से रैली समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान रोडवेज बसे नये बाईपास का प्रयोग करते हुये बुद्वबिहार डिपो बस स्टेंड सारसोल चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगी।

इसके अलावा आंतरिक डायवर्जन के तहत रैली प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व नया बाईपास पुल आगरा रोड के नीचे से सासनीगेट की तरफ समस्त वाहन रेली प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन नये बाईपास का प्रयोग कर गंतव्य को जाएंगे। नया बाईपास पुल मथुरा रोड के नीचे से सासनीगेट की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


यह प्रमुख चौराहे रहेंगे प्रभावित
सारसोल चौराहा, तहसील तिराहा, डी विश्वास तिराहा, तस्वीर महल चौराहा, कर्पूरी ठाकुर तिराहा, सुभाष चौक, एसबीआई तिराहा, सेंटर प्वाइंट चौराहा, गांधीआई तिराहा, महाजन पैलेस, दुबे का पडाव, मानिक चौक तिराहा, हाथरस अडडा तिराहा, सासनीगेट चौराहा रैली के कारण प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें