क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दबंगों का साथ देने और उसके पुत्र को शांति भंग में जेल भेजने की शिकायत एसएसपी से की है।
पीड़िता के अनुसार सात मई की रात नौ बजे के करीब उसके घर में एक दर्जन युवक घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वह रात को ही थाने पहुंची तो पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।
आरोप है कि पुलिस ने दबंगों को संरक्षण देते हुए उसके नाबालिग पुत्र को दो दिन तक थाने में बैठाकर रखा और गुरुवार को उसका 151 में चालान कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी को दिए पत्र में दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।