फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता और उसकी मां पर एसिड अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के देहलीगेट क्षेत्र स्थित शाहजमाल में मायके आई महिला और उसके पड़ोसी में मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट में उन पर एसिड भी फेंका गया। सूचना पर दौड़ी पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित मामू भांजा निवासी सुयेब के पत्नी सना का देहलीगेट स्थित शाहजमाल में मायका है। दो दिन पहले महिला अपने मायके आई।

आरोप है कि इसी दौरान मामू भांजे में मोबाइल की दुकान करने वाले उसके पति के पास महिला का पड़ोसी युवक आया और उसके बारे में अनर्गल बात की। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने सना और उसकी मां के साथ मारपीट कर डाली। इतना ही नहीं आरोपी का बेटा अपने कारखाने से एसिड ले आया और उनके ऊपर फेंक दिया।

इस दौरान महिला के चेहरे पर एसिड के कुछ छींटे पड़ गए साथ ही उसकी मां शाजिया का पैर झुलस गया। सूचना पर दौड़ी पुलिस दोनों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन


देहली गेट थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल में एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। इधर, देर शाम दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें