फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूली विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

मडराक के एसी गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। महिला के ससुराल वाले घटना को आत्महत्या करार दे रहे हैं। जबकि उसके परिजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

घटना के काफी घंटों बाद तक गांव में दोनों पक्षों में हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। यहां देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। फिलहाल इस घटना में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
विज्ञापन

मडराक की आसना चौकी क्षेत्र के गांव एसी निवासी भूदेव सिंह के बड़े बेटे दीपक कुमार की शादी आठ साल पहले सासनी निवासी राधा (27) पुत्री भोलाशंकर से हुई थी। राधा का पति नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला के ससुरालियों के अनुसार सुबह सात बजे राधा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।

इसी दौरान उसने साड़ी का फंदा बना पंखे पर लटका दिया और उसे गले मेें डालकर झूल गई। सास के अनुसार जब वह कमरे की ओर कई तो खिड़की से अंदर देखने पर बहू का शव फंदे पर लटका दिखा। शव देखकर चीख निकल पड़ी। आवाज सुन परिवार सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को फंदे से उतारा। इधर, घटना की सूचना पाकर महिला का पति भी पहुंच गया।

इधर, ससुरालियों की सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। उन्होंने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बमुश्किल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। फिलहाल इस मामले में मायके वाले लिखित आरोप लगा रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना मडराक ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


गांव के लोगों के अनुसार राधा की अपने पति दीपक से अनबन चल रही थी। दीपक नोएडा की प्राइवेट कंपनी में वहीं रहकर नौकरी करता है। राधा भी उसके साथ जाने की जिद करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। राधा और दीपक पर दो वर्ष का बेटा और सात माह की बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें