फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने युवती के भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के नगला आशिक अली में बुधवार को छत पर कुरान शरीफ पढ़ रही एक युवती संग पड़ोस के युवक द्वारा छींटाकशी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों संग छींटाकशी की थी। इसका युवती के भाई ने विरोध किया तो युवक अपने परिवार वालों के साथ युवती के घर आ धमका और घर के दरवाजे पर खड़े उसके भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। युवती के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी सुबह छत पर बैठकर कुरान शरीफ पढ़ती है। उसी समय पड़ोस का युवक भी अपने दोस्तों संग छत पर आकर खड़ा हो जाता है और बेटी पर छींटाकशी करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कई बार विरोध किया गया मगर युवक के परिजन भी उसे समझाने को तैयार नहीं होते। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर के अनुसार मारपीट हुई थी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें