फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बुलंदशहर के अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


नववर्ष पर जवां के तेजपुर में विश्वनाथ हास्पिटल के सामने हुए सड़क हादसे में घायल बुलंदशहर के अधेड़ ने बुधवार रात को जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधेड़ बाइक पर अपनी पत्नी को बुलंदशहर से दवा दिल

ाने के लिए यहां लेकर आया था। हादसे में घायल पत्नी का अभी मेडिकल कालेज में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा गुरुवार को हरपाल का शव परिजनों के सुपर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपाल सिंह (45) निवासी भरत सिंह निवासी नगला बरकातपुर, थाना छतारी, बुलंदशहर की पत्नी किरण देवी की इलाज तेजपुर स्थित विश्वनाथ हास्पिटल से चल रहा था।

मंगलवार को हरपाल पत्नी को दवा दिलाने के लिए हास्पिटल लेकर आ रहा था। यहां पहुंचते ही हास्पिटल के सामने एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में हरपाल और किरन देवी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची ने दोनों मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें