क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना लोधा पुलिस ने आवारा घूमते पशु, गायों और भैंसों को पकड़कर कट्टीघरों में बेचने वाले गिरोह के चार फरार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह वही लोग हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले गभाना क्षेत्र में एएसपी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से तमंचे, कारतूस, छुरे आदि बरामद हुए हैं। सभी बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
थाना प्रभारी लोधा वीपी गिरि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पशुओं की चोरी करके उन्हें कट्टीघरों तक पहुंचाने वाले बदमाश एसआर पेट्रोल पंप से आगे बने अहाते के सामने खड़े होकर अपने साथियों के आने का इंतजार कर रहे हैं। यह कोई संगीन वारदात कर सकते हैं ।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की। चारों ओर से घेरकर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पकडे़ गये बदमाशों द्वारा बताया गया कि आवारा इधर उधर घूमते गायों व भैंसों को पकड़ कर चोरी करके पिकअप गाड़ी में डालकर अलीगढ़ में बने कट्टी घर वालों को बेच देते हैं।
सरगना कलुआ सहित तीन फरार भी हैं
गिरफ्तार किए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गिरोह का मुखिया कलुआ पुत्र लाल मोहम्मद निवासी नदरई गेट थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज है। जिसका भाई फिरोज है। अफजाल पुत्र इरशाद निवासी जलाली थाना हरदुआगंज कलुआ का साथी है। कलुआ ही गाड़ी चलाता है। वही हमारे गैंग का सरगना है। कलुआ, फिरोज, अफजाल मौके से भागे हुए हैं। इनके संबंध में भी थाना लोधा में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए बदमाश
1- रहीश, पुत्र जाकिर निवासी जलाली, थाना हरदुआगंज
2- शरीफ पुत्र बाबू, निवासी मीरपुर, थाना कोतवाली, बुलंदशहर
3- जाहिद पुत्र श्रीबाबू निवासी नदरई गेट, थाना कासगंज, जिला कासगंज
4- शाहरुख पुत्र इकबाल निवासी नदरई, गेट, थाना कासगंज
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना लोधा के प्रभारी निरीक्षक वीपी गिरी, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर अफसर खान, सब इंस्पेक्टर यावर अब्बास, सब इंस्पेक्टर संदीप वर्मा, सिपाही जितेंद्र सिंह, उत्तर कुमार