फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे से मारपीट स्कूल से बाहर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सासनी गेट इलाके के एक इंटर कालेज में एक छात्र को जूते पहन कर नहीं आने पर मारपीट कर स्कूल से बाहर कर दिया। बाद में शिकायत करने गए पिता को भी टीसी का फार्म थमा दिया गया। जबकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि उन्होंने यूनिफार्म नहीं पहन कर नहीं आने पर सिर्फ बच्चे को डांटा गया था।

नौरंगाबाद छावनी के रहने वाले जयंती प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा सासनी गेट इलाके में एक इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार को वह कालेज गया तो उसे मारपीट कर बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


उसने जूते नहीं पहन रखे थे। जब बेटे के साथ मारपीट की जानकारी मिली तो वह कालेज पहुंचे। यहां पर कालेज प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था।

इस दौरान वाद विवाद हो गया जिसके बाद स्कूल ने उन्हें टीसी का फार्म थमा दिया। जबकि दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल में सभी बच्चों को यूनिफार्म में आना होता है।
विज्ञापन


छात्र को बिना यूनिफार्म के आने पर टोका गया। उसने जूते भी नहीं पहन रखे थे। उसे कहा गया कि वह जूते तो घर से पहन आए। जब छात्र बहस करने लगा तो उसे डांटा गया। मारपीट का आरोप निराधार है। इस मामले की पिता की ओर से एसपी क्राइम को पत्र लिखकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें