फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गभाना टोल पर स्कार्पियो सवारों ने दिखाई गुंडई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गाजियाबाद हाईवे स्थित गभाना टोल पर रविवार रात स्कार्पियो सवार दबंगों ने टोल मांगने पर टोलकर्मी को जमकर पीटा। दबंगई इस कदर दिखाई कि स्कार्पियो सवारों ने हथियारों का प्रदर्शन कर टोलकर्मी का सिर रिवाल्वर की बट से फोड़ दिया। इसके बाद वह धमकाते हुए भाग गए। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ है और गाड़ी गभाना क्षेत्र के ही सत्ताधारी दल से जुड़े दबंग नेता की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वाकया रात करीब 10 बजे का है, जब स्कार्पियो संख्या यूपी 81 एडब्लू 2525 टोल के केबिन नंबर-5 पर रुकी। जहां केबिन पर मौजूद टोल कलेक्टर ब्रह्मानंद ने टोल कटवाने का इशारा किया। इस पर गाड़ी सवार पांच युवकों ने उसे धमकाते हुए टोल खुलवाने को कहा। मगर कर्मी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इसी बात पर गाड़ी सवार दबंग भड़क गए और उसमें से तीन युवक उतरकर सीधे केबिन में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने ब्रह्मानंद को गालियां देते हुए मारपीट की। रिवाल्वर की बट से उसका सिर फाड़ दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। शोर पर अन्य स्टाफ व सुरक्षाकर्मी वहां एकत्रित हुए तो गाड़ी सवार हथियार दिखाते हुए उन्हें धमकाकर बिना टोल दिए ही भाग गए।
विज्ञापन


इस सूचना पर पहुंची गभाना पुलिस ने टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद पूरा घटनाक्रम देखा। जिसमें दबंगों को मारपीट करते व हथियारों को लहराते हुए कैद पाया गया है। बाद में गाड़ी नंबर को लेकर चर्चा सामने आई कि यह तो इलाके के ही सत्ताधारी पार्टी के एक युवा दबंग नेता की गाड़ी है। पुलिस के अनुसार आरटीओ रिकार्ड में यह गाड़ी सुरेश चंद्र निवासी बन्नादेवी के नाम से पंजीकृत है। इस संबंध में टोल के नाइट शिफ्ट इंचार्ज मनोज की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएसपी नीरज जादौन का कहना है कि गाड़ी नंबर वह सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें