फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को जहरखुरानों ने सवा लाख की चपत लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली का त्योहार आते ही जहरखुरान ट्रेनों और बसों में फिर से सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को एक रोडवेज बस में सवार ट्रक चालक को जहरखुरानों ने नशीली चाय पिला दी। चालक के बेहोश होते ही उसके पास रखे सवा लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

सारसौल बस अड्डे पर बस के पहुंचने पर चालक-परिचालक ने युुवक को बेहोशी की हालत में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने पूरी घटना पुलिस को बताई।
विज्ञापन


थाना चंडौस के गांव नगला पदम निवासी मनवीर सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ट्रक चलाने का काम करता है। मनवीर के अनुसार वह भोपाल में मालिक का ट्रक खड़ा कर रोडवेज बस से होली का त्योहार मनाने घर आ रहा था। रास्ते में बस में दो युवक सवार हुए और पास की सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वह बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बोतल से एक कप में चाय दी। मना करने पर जबरदस्ती करने लगे। चाय पीने के बाद नशा आ गया।

नशे की हालत में वह जेब में रखे सवा लाख रुपये लेकर फरार हो गए। युवक ने फिलहाल लिखित में तहरीर नहीं दी है। इधर, युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कर उसके परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें