फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरेलियां मनाते स्कूल का डायरेक्टर दबोचा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी इलाके के एक स्कूल के डायरेक्टर को गुरु रामदास नगर में कार के अंदर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। शराब के नशे में धुत डायरेक्टर ने स्थानीय लोगों को झड़प के दौरान धमकाया।

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई जबकि महिला मौके से खिसक गई। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें डायरेक्टर पर कई प्रकार के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजीव कुमार अग्रवाल, एनसी बंसल, मुकेश शर्मा, विशाल, पुनीत कुमार, कौशल किशोर, नितिन अरोड़ा आदि की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि क्षेत्र में एक महिला रहती है। स्कूल के डायरेक्टर का प्रतिदिन उसके यहां पर आना जाना रहता है।

कई बार ये दोनों घर के बाहर गाड़ी में आपत्तिजनक हालत में पाए गए हैं। मंगलवार की रात को महिला के घर के बाहर गाड़ी में यह आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। जब विरोध किया तो शराब के नशे में धुत डायरेक्टर ने लोगों के साथ बदतमीजी व गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


वह इन लोगों को धमकाने भी लगे। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी डायरेक्टर को सारसौल पुलिस चौकी ले आया गया। थाना बन्ना देवी के प्रभारी निरीक्षक जावेद अजीज ने बताया कि इस मामले में महिला या उसके परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत की गई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें