फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर युवक को कुएं में फेंका, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के डोरी नगर क्षेत्र के एक कुएं से थाना गांधी पार्क पुलिस ने जख्मी हालत में एक युवक को बरामद किया। युवक को गला रेतकर इसमें फेंका गया था। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं, उसके परिजनों को भी इस बात की सूचना दी। परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

मूल रूप से अकराबाद के मिर्जा चांदपुर के रहने वाले तौफीक बेग यहां सासनी गेट की मदीना कालोनी भुजपुरा में किराये पर रहते हैं। तौफीक ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे सलमान को उसके गांव के ही कुछ जानने वाले लोग उसे काम के सिलसिले की बात करने की कहकर घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से बेटा घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश भी की गई। मगर, कुछ पता नहीं चला। इसी बीच गांधीपार्क पुलिस की सूचना पर मेडिकल कॉलेज में बेटे के भर्ती होने की जानकारी मिली। उसकी गर्दन कटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि उसे सूखे कुएं से निकालकर यहां भर्ती कराया गया है। तौफीक ने बताया कि जो लोग उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। उन्होंने ही उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से गले पर वार कर कुएं में फेंका था। परिजनों ने सभी लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। इधर, युवक की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें