फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ समेत कई अधिकारियों पर जान से मारने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष केशवदेव की ओर से आरटीओ सहित कई अफसरों पर याचिका अदालत में दायर की गई है, जिसके आधार पर कोर्ट ने देहलीगेट पुलिस से छह नवंबर तक जवाब मांगा है। कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने आरटीओ राधेश्याम, आरआई वीके चौधरी, महर्षि गौतम ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विजय बल्लभ गौतम, महिला सभा अध्यक्ष सीमा गौतम, आरटीओ के बाबू आरके गौतम, केके गौतम आदि के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष केशव देव के अनुसार वह 14 अक्तूूबर की शाम को प्रिंस नगर स्थित कार्यालय पर बैठे हुए थे। तभी कुछ लोग आए और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके ऊपर पिस्टल से फायर भी किया, लेकिन वह मिस हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और हमलावर भाग गए। पीड़ित के अनुसार उसने कुछ माह पूर्व मडराक में हुई दुर्घटना के लिए आरटीओ समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इससे आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने उनके ऊपर हमला कराया। कोर्ट ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर देहली गेट पुलिस से छह नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें