फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पेशकार सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलग अलग हुए सड़क हादसों में एक पेशकार सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अतरौली के गांव तेहरा में पत्नी से विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की मेडिकल कालेज में मौत हो गई।

मूल रूप से जिला बुलंदशहर के कस्बा पहासू में नगला मेवाती तियौर के रहने वाले राजवीर सिंह (48) पुत्र छीतर सिंह अलीगढ़ में जज कंपाउंड में रहते थे। वह एसीजेएम थर्ड के यहां पर पेशकार थे। उनके सात बच्चे हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी है। शनिवार को राजवीर सिंह ड्यूटी करने के बाद अगले दिन छुट्टी होने के चलते अपने मूल गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


जवां क्षेत्र के गांव अमरौली के पास एक टेंपो से उनकी टक्कर हो गई। उन्हें घायल अवस्था में वरुण हास्पिटल लाया गया। यहां पर रविवार की सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घटना गत 12 मई को हुई थी। राकेश (42) पुत्र रामस्वरूप खैर के रघुनाथ पुर खैर में होमगार्ड बटालियन में तैनात था। 12 मई को ड्यूटी पर आते समय वह सड़क हादसे में जख्मी हो गया। रविवार को मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके छह बच्चे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा हर प्रसाद (40) पुत्र ऊदल निवासी तेहरा अतरौली का शनिवार की शाम को पत्नी से कुछ विवाद हो गया। इसके बाद हर प्रसाद ने स्वयं को आग लगा ली। बुरी तरह घायल हर प्रसाद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उसने मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। सभी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें