क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के नौरंगाबाद इलाके से दो दिन से लापता किशोर की बुधवार सुबह छर्रा अड्डा पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजनों ने भी पहुंचकर शव की पहचान कर ली।
बताया गया है कि नौरंगाबाद निवासी मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले रामकुमार शर्मा का 16 वर्षीय बेटा हेमंत दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह दो दिन से अचानक से घर से लापता था।
परिजनों ने इसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी थी। पुलिस व परिजन लगातार उसे तलाश रहे थे। इसी बीच सुबह अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस हालांकि इसे एक्सीडेंट मान रही है। मगर परिजन इसमें तमाम संदेह जता रहे हैं।